फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

खौड़ और ज्यौड़ियां में चौराहों, छतों पर भी फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन
cultural
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। हर कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए क्षेत्र के चौराहे, घरों की छतों और पंचायत घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में आयोजित किया गया। जहां म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ स्कूल स्टाफ के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खौड़ मुख्य बाजार में भाजपा नेता व कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाऊ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह भाऊ सहित कई लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने ने राष्ट्रीय गान गाकर भारत माता की जय के जयघोष लगाए। सैनिक समाज सभा की तरफ से खौड़ कार्यालय में झंडा फहराया गया। चेयरमैन फरजूल सिंह सहित कैप्टन सुखदेव सिंह मन्हास, सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, सूरज सिंह भाऊ, रंजीत सिंह भाऊ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील खड़ाहबली का मुख्य कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सरपंच तथा अन्य कई लोग उपस्थित रहे। पंचायत कलीठ के सरकारी हाई स्कूल में ध्वजारोहण किया गया, जहां बीडीसी चेयरमैन बलवीर सिंह ने झंडा फहराया। सरपंच राजेंद्र सिंह भाऊ उपस्थित रहे। नायब सरपंच रमेश लाल, पूर्व नायब सरपंच शाम लाल शर्मा, पंच गोपाल कृष्ण सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
हायर सेकेंडरी स्कूल पलांवाला में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भाजपा के खौड़ कार्यालय में मंडल प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नरेंद्र सिंह भाऊ, मनमोहन सिंह, दीपक सिंह तथा घसीटा सिंह चिब सहित अन्य उपस्थित रहे।
पंचायत मट्टू की मट्टू पुलिया पर शहीद सिपाही विनोद सिंह स्मारक स्थान पर सरपंच सवर्ण सिंह मनहास ने तिरंगा फहराया। कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। क्लब के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की तरफ भी लगाएं। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं का खेलों की तरफ मन लगाने के लिए क्लब खोला है ताकि युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी मन लगाएं।
कोरोना योद्धाओं को समानित किया गया
ज्यौड़ियां। हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रशासन की तरफ से कोरोना के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए उत्तम कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर तहसीलदार विशाल सिंह परिहार ने सम्मानित किया। संवाद

धर्मपाल के शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
ज्यौड़ियां। स्वतंत्रता दिवस पर गांव मुट्ठी मैरा निवासी शहीद राईफलमैन धर्मपाल यूनिट चार जैकलाई के शहीद स्मारक पर यूनिट से सेवानिवृत्त क्षेत्र के सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर शहीद के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सेना की चार जैकलाई के पूर्व सैनिकों की तरफ से किया गया। सेवानिवृत्त सुबेदार, सेवानिवृत्त कैप्टन रोशन लाल, सुबेदार मेजर शाम लाल शर्मा, सुबेदार मेजर जगदेव सिंह चिब सहित अन्य कई उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed