{"_id":"600338518ebc3e327b7b785a","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu22710828","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी माता मंदिर का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडी माता मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
गांव पूरोभाना में राधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापित करने पर हवन करते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के जियो पोता स्थित चंडी माता के मंदिर में स्थापना दिवस आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी तानतेर सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में सुबह मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था व्यक्त करते हुए माथा टेका। सुबह सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस के बाद भंडारे लगाया गया। पुजारी तानतेर सिंह ने बताया चंडी माता मंदिर का स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद चखा। संवाद
--------------------
श्रीराधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक तरीके के साथ मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव पूरोबाना स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक तरीके के साथ मनाया गया। मंदिर में दो दिन से मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल तथा डीडीसी सदस्य प्रोफेसर गारू राम भगत मुख्य तौर पर मौजूद थे। जिन्होंने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
सरपंच दर्शन लाल चौधरी ने बताया कि मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल ने भी क्षेत्रवासियों को मूर्ति स्थापना दिवस की मुबारकबाद दी और कहा कि क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों के कारण ही हमारे क्षेत्र में सुख समृद्धि है। आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कहा। दोपहर में भंडारा लगाया गया, जिसमें पहुंचे भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।