{"_id":"63da7d37619ca129d36a762f","slug":"cultural-activity-in-samba-news-c-10-1-37382-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विष्णु भगवान के नाम की एक हजार दी गई आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विष्णु भगवान के नाम की एक हजार दी गई आहुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अति महाविष्णु यज्ञ में बुधवार को विष्णु भगवान के नाम की एक हजार आहुति दी गई। वहीं सभी देवी देवताओं के नाम की भी आहुतियां दी गई हैं। यज्ञ सम्राट की उपाधि लेने वाले संत बाल योगेश्वर महाराज के अनुसार जितने दिन यज्ञ चलेगा, आम लोग देश की खातिर शहीद होने वाले वीरों को भी नमन कर याद कर रहे हैं।
शहीदों के परिजनों को भी सुकून मिलता है। सारा क्षेत्र ही भक्तिमय बना हुआ है। हवन कुंड से निकलने वाले सुंगध वातावरण में कई प्रकार के नुकसान देने वाले कणों को मार कर वातावरण को भी साफ सुथरा बनाती है।
शहीदों की याद में हो रहे अति महाविष्णु यज्ञ में महामंडलेश्वर, साधु समाज के 108 संतों को यज्ञ में आने का निमंत्रण दिया गया है। श्रीश्री 1008 श्री महंत महामंडलेश्वर दत्त गिरी ने भी बुधवार को संत बाल योगेश्वर महाराज से भेंट कर यज्ञ में आहुतियां दीं। अति महाविष्णु यज्ञ करा रहे आचार्य मृदुल बिहारी ने कहा कि दंडवत परिक्रमा से एक यज्ञ में बैठने का फल मिलता है। इस पर महिलाओं ने दंडवत परिक्रमा कर पुण्य कमाया। महिलाओं के अनुसार उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उनके शहर में ही उन्हें दंडवत परिक्रमा करने का मौका मिल रहा है।