{"_id":"683cafc6e050e8fae90c72f9","slug":"culrural-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-165-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दाता रणपत देव स्थान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दाता रणपत देव स्थान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
बीरपुर में दर्शन करने केलिए कतार में खड़े लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल। बीरपुर स्थित दाता रणपत देवस्थान दाता तालाब में सदोत्रा व चाढ़क बिरादरी का मेल का आयोजन किया गया।
इस मौके पर देश भर से हजारों श्रद्धालुओं ने आकर दाता जी के पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद उनके दर्शन किए। दर्शन के लिए सुबह से चार बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। शाम तक भक्तों की संख्या लाख पार होने का अनुमान है। दाता रणपत स्थान कमेटी की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। इस मौके पर लोगों ने खरीदारी भी की।
इस दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदाेबस्त किए गए थे। मेल में भंडारे का आयोजन भी किया गया था। दूरदराज से आए लोगों ने मन्नत अनुसार दाता दरबार में अपने बच्चों के मुंडन कराए। वहीं विवाहित जोड़ों ने रखादे की रस्म को अदा करते हुए वहां पर रकादे लिए। इस मौके पर पुरमंडल मोड़ से लेकर दाता तालाब तक लोगों को घंटों जाम से होकर गुजरना पड़ा।
इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और कई प्रमुख लोगों ने अपनी हजारी लगाई और इस स्थल के विकास बात की। उन्होंने कहा कि इस स्थल का और विकास करने की जरूरत है क्योंकि पहले की तुलना में अब इस स्थल पर बहुत संख्या में श्रद्धालु आने लगे हैं, इसलिए इस स्थल को और विकसित करने के लिए वे दोनों नेता पूरा योगदान देंगे।