{"_id":"64e276e84d50a59ead00f535","slug":"cu-spot-counseling-jammu-news-c-10-jam1006-185333-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीयू में पीजी में 22 और बीटेक में प्रवेश के लिए 24 को स्पॉट काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीयू में पीजी में 22 और बीटेक में प्रवेश के लिए 24 को स्पॉट काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी में 22 और बीटेक में प्रवेश के लिए 24 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग होगी। पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन और व्यावसायिक प्रबंधन में एमबीए, पीजी हिंदी, जनसंचार एवं नवीन मीडिया में पीजी, कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक, एजुकेशन में एमएड, राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन में पीजी, सामग्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एमएससी में प्रवेश दिया जाना है। सीयूईटी के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।
वहीं एमबी, लोक नीति और लोक प्रशासन में पीजी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी पर्यावरण, एमए समाज कार्य, एमएससी गणित और एमए इंग्लिश में 25 फीसदी पेमेंट सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए 23 को काउंसलिंग होगी। 24 अगस्त को बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। 60 फीसदी अंक के साथ बारहवीं और जेईई मेन्स में श्रेष्ठ स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के हिसाब से प्रवेश मिलेगा। विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश दिया है कि अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज साथ लाना होगा।
सतीश धवन सेंटर फॉर स्पेस साइंसेज में भी प्रक्रिया होगी शुरू
विश्वविद्यालय उन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा काउंसलिंग करवा रहा है जिन्होंने किसी कारण से दाखिला नहीं लिया। समिति ने विभिन्न विभागों में खाली सीटें में प्रवेश देने का अहम निर्णय लिया है। सतीश धवन सेंटर फॉर स्पेस साइंसेज में निर्धारित तारीख पर सुबह 10 से लेकर 11 बजकर 30 मिनट तक काउंसलिंग चलेगी। दोपहर साढ़े बारह बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। उसी दिन प्रवेश शुल्क जमा करवाने का निर्देश मिलेगा। तय समय के भीतर दाखिला लेना जरूरी होगा।