फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF personnel resent absence of politicians at tribute event

आतंकी हमले शहीद जवानों को विदाई देने नहीं पहुंचा कोई नेता

Wed, 13 May 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 13 May 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel resent absence of politicians at tribute event

दक्षिणी कश्मीर के संगम इलाके में कल सीआरपीएफ के उपर हुए हमले में शहीद हुए जवानों को अंतिम श्राद्धंजलि देने कोई भी राजनैतिक हस्ती अनंतनाग नहीं पहुची।

विज्ञापन


सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के अधिकारियों ने कल मारे गए दो अर्द्धसैनिक बलों की अतिंम विदाई में किसी भी नेता के ना आने के चलते क्रोध और रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक जवान का कहना था कि, 'हम लोग देश के लिए अपनी जान दे देते है लेकिन इसकी कोई कदर नहीं है। कोई भी राजनेता इस विदाई समारोह शामिल तक नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सीआरपीएफ महानिरीक्षक अतुल करवल ने कहा कि इस तरह की भावनाएं इस ओर इशारा करती है कि राजनेताओं की उपस्थिति कोई महत्व नहीं रखती है।

iगौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर सोमवार की दोपहर हमला कर दिया था। इसमें एक अफसर सहित दो शहीद हो गए थे।


इस हमले में शहीद हुए  एएसआई ओमकार सिंह और कांस्टेबल तिलक राज को आज अनंतनाग में साथियों द्वारा आंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर सीआरपीएफ  महानिरीक्षक अतुल करवल और पुलिस महानिदे्शक के. राजेंद्र भी मौजूद रहे।

पिछले तीन दिनों के भीतर यह दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बल पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पूर्व बीते शनिवार को आतंकियों ने शोपियां जिले में पुलिस की गश्ती पार्टी को ग्रेनेड से निशाना बनाने की कोशिश की थी।तब निशाना चूकने के कारण हमले में 15 स्थानीय लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed