{"_id":"599f17d64f1c1bad328b47d1","slug":"crpf-organised-football-tournament-for-kashmir-girls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: कश्मीर की बेटियों को फुटबॉल के जरिए सुनहरे भविष्य की दिशा देने में जुटी सीआरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: कश्मीर की बेटियों को फुटबॉल के जरिए सुनहरे भविष्य की दिशा देने में जुटी सीआरपीएफ
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ ने घाटी में विशेष रूप से लड़कियों के लिए फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें 250 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन में अंडर-14 वर्ग में कश्मीर फुटबाल लीग की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
इस वर्ग में हर जिले से 15 से 20 टीमों ने भाग लिया। सीआरपीएफ ने उम्मीद जताई है कि अगले साल 1000 के करीब टीमें इसमें भाग लेंगी। गौरतलब है कि अंडर-14 प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विजयी टीम को डेढ़ लाख और हारने वाली टीम को 1 लाख रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
वहीं लड़कियों की विजेता टीम को 1 लाख और 50 हजार की राशि दी गई है। सीआरपीएफ़ के आईजी (आपरेशन) जुल्फिकार हसन ने बताया कि कश्मीर फुटबाल लीग का यह अंडर-14 टूर्नामेंट था। भविष्य में अंडर-18 भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कश्मीरी युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रयास
खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
उन्होने कहा कि अंडर-14 से इसलिए शुरुआत की गई क्यूंकी फुटबाल एक्स्पर्ट्स ने बताया था कि जितनी कम उम्र से फुटबाल सीखा जाए उतना ही खिलाड़ी सीखता है। उन्होने यह भी कहा कि अगर युवाओं का ध्यान खेलकूद की तरफ होगा तो वह पत्थरबाजी, आदि जैसी चीजों से दूर रहेंगे क्यूंकी कुछ लोग ऐसे युवाओं को वरगला कर उन्हे पत्थरबाजी करवाते हैं, प्रदर्शनो में शामिल करवाते हैं। अगर खीलकूद की ओर बच्चों का ध्यान जाएगा तो ऐसी घटनाओं में भी कमी आएगी।
बेटियों को मिला हुनर दिखाने का खास मौका
टूर्नामेंट में शामिल होती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सीआरपीएफ़ द्वारा युवाओं के लिए विशेष रूप से लड़कियों के लिए किए गए इस प्रयास की सभी द्वारा सरहाना की गई। उन्होने कहा कि इससे युवाओं को खासकर लड़कियों को अपना हुनर दिखाने का एक अच्छा मौका मिला है।