फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crpf news

Jammu News: डीजी सीआरपीएफ ने की जम्मू में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक

विज्ञापन
crpf news
जम्मू में डीजी सीआरपीएफ उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान स्रोत बीएसएफ
जम्मू। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जम्मू में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद विरोधी अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य फोकस केंद्रित और लक्ष्य आधारित आतंकवाद विरोधी अभियानों पर रहा, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के खतरे को समय रहते समाप्त किया जा सके। डीजी सीआरपीएफ ने बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जमीनी हालात, खुफिया इनपुट और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती की स्थिति पर चर्चा की। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि समन्वय और सतर्कता को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरी मजबूती और पेशेवर तरीके से चलाए जाएं, ताकि किसी भी साजिश को शुरुआती स्तर पर ही नाकाम किया जा सके। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मौजूदा रणनीतियों की प्रभावशीलता पर विचार किया गया और भविष्य की कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। डीजी सीआरपीएफ ने जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बल ने हमेशा अनुशासन और साहस का परिचय दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed