{"_id":"62a7b1f57925c42c7e85216be4e602b0","slug":"crpf-jawan-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सीआरपीएफ का जवान रहस्यमय ढंग से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सीआरपीएफ का जवान रहस्यमय ढंग से गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 22 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन में तैनात दिवाकर राय (34) अचानक लापता हो गया। बटालियन ने उसकी तलाश की है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
चर्चा थी कि उक्त जवान हथियार लेकर फरार हो गया है। लेकिन सीआरपीएफ के पीआरओ आशीष कुमार झा ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि कुछ जवान कभी-कभी तनाव में इधर उधर हो जाते हैं। दिवाकर किसी प्रकार का हथियार लेकर नहीं गया है।
विज्ञापन