फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF jawan dies in road accident CCTV reveals truth

J&K: छुट्टी आए सीआरपीएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, कई घंटे तक रही हत्या की आशंका, सीसीटीवी से खुली सच्चाई

Fri, 29 Nov 2024 02:48 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 29 Nov 2024 02:48 PM IST
सार

सीआरपीएफ जवान पूर्ण चंद की छुट्टी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई, पहले हत्या की आशंका थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से हादसा साफ हुआ।

विज्ञापन
CRPF jawan dies in road accident CCTV reveals truth
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

बैंक से घर जा रहे सीआरपीएफ कर्मी की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इसे लेकर कई घंटों तक परिवार दुविधा में रहा कि ये हादसा नहीं बल्कि हत्या है। हालांकि कुछ देर बाद ही सीसीटीवी के फुटेज में ये दुविधा दूर हो गई। फुटेज में देखा गया कि कर्मी की बाइक एक वाहन से टकराई और वह नीचे गिर गया। मामला कानाचक क्षेत्र शामा चक्क से झिड़ी जाने वाली सड़क पर पीर बाबा के पास हुआ है।हादसा वीरवार दोपहर 1 बजे का है। एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन ने बताया कि पूर्ण चंद निवासी बुर्ज मढ़ वीरवार सुबह घर से शामा चक्क स्थित पंजाब नैशनल बैंक में अपने छोटे बेटे सचिन डोगरा जो हरियाणा में पढ़ता है।

विज्ञापन


उसके बैंक खाते में अपने बैंक खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाने गया था। पैसे ट्रांसफर करवाने के बाद जब वह अपने मोटरसाइकल जेके 02 एएच 8810 से घर लौट रहा था। तो रास्ते में बाइक के पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार जेके 02 सीजे 4798 ओवरटेक करते समय बाइक से टकरा गई। जिस से बाइक चालक पूर्ण चंद बाइक से गिर गया और सड़क पर पड़े पत्थर से उसका सर जा टकराया।
विज्ञापन


जिस कारण उसको सर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद कार चालक ने उसे उठाकर पहले नजदीक के एक डॉक्टर पास ले गया, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे कानाचक पीएचसी में ले जाने को कहा। इसके बाद कार चालक घायल को लेकर पीएचसी कानाचक पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पीसीआर ने कानाचक पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कानाचक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया। उसके साथ ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कार चालक की पहचान सुनील सिंह निवासी शामा चक्क के रूप में हुई। वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी जीएमसी जम्मू पहुंचे। उन्होंने पहले आरोप लगाया कि मृतक पूर्ण चंद घर बैंक गए थे। जिस की घर आते समय किसी ने पैसे लूट कर हत्या कर दी। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक अपने पंजाब नैशनल बैंक से अपने बेटे के खाते पैसे ट्रांसफर करवाने गया था। उसके पास पैसे नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया की उसकी मौत सड़क हादसा है। न की हत्या और लूटमार। इसके बाद पुलिस सारी जानकारी मृतक के परिजनों से साझा की। जिसके बाद परिजनों को विश्वास हुआ कि पूर्ण चंद की मौत हत्या नहीं महज एक सड़क हादसा है।

बता दे कि पूर्ण चंद के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी लड़कों से बड़ी है। बड़ी बेटी शालू कुमारी की 5 साल पहले शादी हो गई थी। मृतक का बड़ा बेटा सुशील डोगरा मेडिकल सेक्टर में प्राइवेट नौकरी करता है। तो वहीं छोटा बेटा सचिन डोगरा हरियाणा में पढ़ाई कर रहा है। सूचना मिलने के बाद सचिन भी वीरवार देर रात हरियाणा से अपने घर पहुंचा।

बेटे ने कहा-नहीं जानता था कि ये पापा की आखिरी छुट्टी होगी
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के जवान पूर्ण चंद फिलहाल कठुआ जिला के ग्रुप सेंटर हीरानगर में तैनात थे। झिड़ी मेले पर एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया थे। कुछ दिन में ही वापस ड्यूटी पर जाना था। मृतक सीआरपीएफ जवान के बेटे सुशील ने बताया कि पापा को एक हफ्ते बाद बापिस ड्यूटी पर जाना था। लेकिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान पूर्ण चंद की मौत की खबर जानकारी मिलने पर जवान के घर चीख-पुकार मच गई। इस घटना से पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार कह रही थी 'शालू के पापा कहां गए'। इधर दोनों बेटों के सुशील व सचिन डोगरा के साथ सभी लोगों के आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed