फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crpf ig statement on kashmir unrest

CRPF आईजी का खुलासा, बाहरी लोगों के बहकावे में कश्मीरी छात्र कर रहे पथराव

Thu, 27 Apr 2017 08:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
crpf ig statement on kashmir unrest
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
कश्मीर में हालात बिगाड़ने की पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पाक प्रायोजित आतंकी हमलों से सुरक्षा बलों का मनोबल कम नहीं होगा।
विज्ञापन


हमारे जवान हर हमले का माकूल जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह बात कश्मीर में सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने पत्रकारों से कही। उन्होंने आतंकी गतिविधियों में स्थानीय लोगों की संलिप्तता पर चिंता जताई। 

घाटी मे पिछले एक हफ्ते से विद्यार्थी प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस पर साही ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं जब प्रदर्शन में छात्र शामिल हुए हैं, लेकिन हमारी जानकारी में सारे छात्र इनमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन

crpf ig statement on kashmir unrest
छात्राएं भी कर रही हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
आईजी ने कहा कि बाहर से कुछ लोग आते हैं जो छात्रों को भड़काते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कश्मीर में बड़ी संख्या में छात्र हैं जो कि शांति पसंद करते हैं। आईजी ने कहा कि कश्मीर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ पूरी तरह तैयार है। सीआरपीएफ के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आम लोगों को साथ लेकर चलने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल आदि इलाकों में खेलकूद समेत कई गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों में बहुत टैलेंट है और हम चाहते हैं कि वे खेलकूद जैसी गतिविधियों में शामिल हों।

आतंकी संगठनों में स्थानीय युवाओं के शामिल होने की बात पर आईजी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में स्थानीय लोगों का आतंकी गतिविधियों में शामिल होना चिंता का विषय है और ऐसे लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए सीआरपीएफ की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम समेत कई अन्य प्रयास किए जाएंगे।

कुपवाड़ा में हमले और घाटी में फिदायीन हमले के सवाल पर आईजी ने कहा कि यह पाकिस्तान की चाल है। वह सीमा पार से आतंकियों को भेजकर कश्मीर के माहौल को खराब करना चाहता है, लेकिन हमारे सुरक्षाबल इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed