फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crpf dg reviews security in kashmir valley

CRPF के महानिदेशक ने जांची कश्मीर घाटी की सुरक्षा

Sun, 25 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 25 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crpf dg reviews security in kashmir valley
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए सीआरपीएफ के डीजी के दुर्गा प्रसाद ने रविवार को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा बरतने तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की हिदायत दी। 

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में उन्होंने पूरी घाटी में सीआरपीएफ की तैनाती का विस्तृत ब्योरा लिया। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को और पुख्ता करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


आतंकियों के खिलाफ मुहिम में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने, गोपनीय सूचनाओं का आदान प्रदान नियमित रूप से करने को कहा ताकि इसके बेहतर परिणाम मिल सकें। उन्होंने अवाम के बीच सेवा कार्य करने को भी कहा ताकि विश्वास बहाली हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में तैनात जवानों की तारीफ की

crpf dg reviews security in kashmir valley
घाटी में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

हुमहामा मुख्यालय में उन्होंने सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे जवानों के जज्बे काबिले तारीफ है। घाटी में हिंसा के दौरान जवानों ने काफी संयम बरता। बाद के दिनों में भी वे धैर्य का परिचय दे रहे हैं।

भविष्य में भी संयम बरतते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना है। उन्होंने आरवानी मुठभेड़ में शामिल जवानों को सम्मानित किया। डीजी तीन दिवसीय दौरे के बाद सोमवार को लौट जाएंगे। इससे पहले शनिवार को उन्होंने हीरानगर सेक्टर में सीआरपीएफ कैंप का उद्घाटन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed