{"_id":"5a85cec04f1c1ba32a8b79c7","slug":"crpf-constable-ragunath-who-foiled-attack-on-a-camp-receiving-an-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन नगर अटैकः हमले को नाकाम बनाने के लिए कांस्टेबल रघुनाथ को अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करन नगर अटैकः हमले को नाकाम बनाने के लिए कांस्टेबल रघुनाथ को अवार्ड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
crpf
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करन नगर में फिदायीन हमले को नाकाम बनाने वाले कांस्टेबल रघुनाथ की बहादुरी के लिए श्रीनगर में वीरवार को डीजी सीआरपीएफ आरआर भटनागर द्वारा डीजी कमंडेशन डिस्क के साथ नकद इनाम दिया। उसे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने के लिए भी डीजी ने गृह मंत्रालय के समक्ष सिफारिश की है।
विज्ञापन
अमर उजाला के साथ बात करते हुए बहादुर कांस्टेबल रघुनाथ घेंट ने कहा कि सोमवार तड़के 4:30 बजे आतंकियों ने कैंप पर धावा बोला। वह उस समय ड्यूटी पर तैनात था। उस दिन सुबह 4 से 6 बजे तक उसकी ड्यूटी थी और ड्यूटी शुरू करने के करीब आधे घंटे के बाद उसने कैंप के सामने अंधेरे में कुछ मूवमेंट देखी।
विज्ञापन
रघुनाथ ने कहा कि उसने देखा कि हाथ में हथियार और कंधे पर पिट्ठू बैग लिए आतंकी कैंप की ओर बढ़ रहे हैं। आतंकी अंदर घुसने की फिराक में थे। यह देख मैंने बिना वक्त गवाएं उन्हें ललकारा और आतंकियों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह हड़बड़ा गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए साथ वाली इमारत में छिप गए। सीआरपीएफ की क्यूएटी ने मौके पर पहुंचकर दोनों विदेशी आतंकियाें को मार गिराया।
विज्ञापन