फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF constable, Ragunath who foiled attack on a camp receiving an award

करन नगर अटैकः हमले को नाकाम बनाने के लिए कांस्टेबल रघुनाथ को अवार्ड

Thu, 15 Feb 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 15 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
CRPF constable, Ragunath who foiled attack on a camp receiving an award
crpf - फोटो : BASIT ZARGAR

करन नगर में फिदायीन हमले को नाकाम बनाने वाले कांस्टेबल रघुनाथ की बहादुरी के लिए श्रीनगर में वीरवार को डीजी सीआरपीएफ आरआर भटनागर द्वारा डीजी कमंडेशन डिस्क के साथ नकद इनाम दिया। उसे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने के लिए भी डीजी ने गृह मंत्रालय के समक्ष सिफारिश की है। 

विज्ञापन


अमर उजाला के साथ बात करते हुए बहादुर कांस्टेबल रघुनाथ घेंट ने कहा कि सोमवार तड़के 4:30 बजे आतंकियों ने कैंप पर धावा बोला। वह उस समय ड्यूटी पर तैनात था। उस दिन सुबह 4 से 6 बजे तक उसकी ड्यूटी थी और ड्यूटी शुरू करने के करीब आधे घंटे के बाद उसने कैंप के सामने अंधेरे में कुछ मूवमेंट देखी।
विज्ञापन


रघुनाथ ने कहा कि उसने देखा कि हाथ में हथियार और कंधे पर पिट्ठू बैग लिए आतंकी कैंप की ओर बढ़ रहे हैं। आतंकी अंदर घुसने की फिराक में थे। यह देख मैंने बिना वक्त गवाएं उन्हें ललकारा और आतंकियों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह हड़बड़ा गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए साथ वाली इमारत में छिप गए। सीआरपीएफ की क्यूएटी ने मौके पर पहुंचकर दोनों विदेशी आतंकियाें को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed