{"_id":"6223916de4c72d5fc738e82a","slug":"crpf-asi-and-jawan-suspected-death-in-srinagar-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के एएसआई और जवान की संदिग्ध मौत, पश्चिम बंगाल और यूपी के थे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के एएसआई और जवान की संदिग्ध मौत, पश्चिम बंगाल और यूपी के थे निवासी
Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
सार
सीआरपीएफ के एक एएसआई व एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एएसआई अपने पैतृक गांव जाने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए निकले थे। दूसरे मामले में सीआरपीएफ कैंप में जवान की संदिग्ध हालात में जान चली गई।
विज्ञापन
crpf
- फोटो : @crpfindia
विस्तार
श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक एएसआई व एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एएसआई पानी कुमार अपने पैतृक गांव जाने के लिए बस में श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक वह बस में बेहोश हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के रहने वाले थे और सीआरपीएफ की 176 बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन
दूसरे मामले में श्रीनगर के माईसुमा इलाके में सीआरपीएफ कैंप में जवान की संदिग्ध हालात में जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के जवान कैंप में था। सुबह अन्य साथियों ने उसे शिविर में बेहोशी की हालत में पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवान की पहचान अलीगढ़ (यूपी) के कांस्टेबल दिनेश कुमार के तौर पर हुई है, वह डी-132 बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन