फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF ASI and jawan Suspected death in Srinagar Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के एएसआई और जवान की संदिग्ध मौत, पश्चिम बंगाल और यूपी के थे निवासी

Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
सार

सीआरपीएफ के एक एएसआई व एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एएसआई अपने पैतृक गांव जाने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए निकले थे। दूसरे मामले में सीआरपीएफ कैंप में जवान की संदिग्ध हालात में जान चली गई।

विज्ञापन
CRPF ASI and jawan Suspected death in Srinagar Jammu and Kashmir
crpf - फोटो : @crpfindia

विस्तार

श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक एएसआई व एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एएसआई पानी कुमार अपने पैतृक गांव जाने के लिए बस में श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक वह बस में बेहोश हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के रहने वाले थे और सीआरपीएफ  की 176 बटालियन में तैनात थे।

विज्ञापन


दूसरे मामले में श्रीनगर के माईसुमा इलाके में सीआरपीएफ कैंप में जवान की संदिग्ध हालात में जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के जवान कैंप में था। सुबह अन्य साथियों ने उसे शिविर में बेहोशी की हालत में पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवान की पहचान अलीगढ़ (यूपी) के कांस्टेबल दिनेश कुमार के तौर पर हुई है, वह डी-132 बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed