{"_id":"5901b33c4f1c1b1035c0cd9e","slug":"cross-loc-trade-being-affected-due-to-bad-situations-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के खराब हालातों से क्रॉस एलओसी ट्रेड पर मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के खराब हालातों से क्रॉस एलओसी ट्रेड पर मार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 27 Apr 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में खराब हालात का खामियाजा रियासत के क्रास एलओसी ट्रेडर्स भी भुगत रहे हैं। सीमा पार जाने वाले ट्रकों की संख्या 30 से घटाकर 25 कर दी गई है। इससे ट्रेडर्स को हर सप्ताह तकरीबन 80 लाख का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू होकर जून के अंतिम माह तक तकरीबन तीन माह कारोबार करने वालों का पीक सीजन होता है। फिलहाल उनके सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कमॉडिटी के प्रकार के आधार पर हर ट्रक की कीमत तय होती है। कोई ट्रक सवा तीन लाख की बंधती है तो कोई पांच लाख रुपये की।
विज्ञापन
मसलन केले के ट्रक की कीमत अलग होगी तो जीरे के ट्रक की कीमत अलग। यह ताजा सब्जियों, फलों का पीक सीजन है। ऐसे में ट्रकों की संख्या घटा देने का असर सीधे कारोबार पर पड़ा है। गौरतलब है कि सप्ताह में पांच दिन एलओसी ट्रेड के तहत सूचीबद्ध 21 वस्तुओं का व्यापार होता है।
विज्ञापन