फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cross firing in Shopian Two terrorists including Hizbul commander killed

J&K: हिजबुल कमांडर सहित दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sun, 10 Sep 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Sep 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
Cross firing in Shopian Two terrorists including Hizbul commander killed
सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया - फोटो : ani

घाटी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बीच सुरक्षाबलों ने हिज्ब के डिस्ट्रिक्ट कमांडर समेत दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि एक आतंकी ने खुद को हथियारों समेत सरेंडर किया है कल उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज्ब के डिस्ट्रिक्ट कमांडर को ढेर किया था।

विज्ञापन


आज दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में भी दो आतंकियों  को सुरक्षाबलों ने ढेर किया गया है। यहां आतंकियों ने मुठभेड़ शुरू होने से पहले सेना ही गाड़ी को निशाना बनाया था। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान इलाके में इलाके में हिंसा भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक संघर्ष चलता रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सोपोर के रेबन गांव में हिज्ब के कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 179, 177 और 92 बटालियन के साथ-साथ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा शुक्रवार देर रात ऑपरेशन शुरू किया गया। एसएसपी सोपोर हरमीत सिंह मेहता ने बताया कि रात करीब 12 बजे इलाके की घेराबंदी की गई। सूचना थी कि एक महिला के घर में हिज्ब का एक आतंकी छिपा हुआ है।

तड़के करीब 3 बजे पहले तो आतंकी को समर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं माना। घेराबंदी सख्त होते ही आतंकी ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में किचलू राफियाबाद का स्थानीय आतंकी शाहिद अहमद शेख मारा गया। वह हिज्ब का कुपवाड़ा-हंदवाड़ा बेल्ट का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था। मारे गए आतंकी से एक एके 47 रायफल, दो मैगजीन, एक ग्रेनेड, 23 गोलियां बरामद हुई हैं।

क्रास फायरिंग में 15 साल की एक किशोरी भी घायल

Cross firing in Shopian Two terrorists including Hizbul commander killed

आतंकी के मारे जाने के बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू होते ही सुबह प्रशासन द्वारा सोपोर और आस-पास के इलाकों में हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज बंद करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई।

शनिवार को दो घंटे के भीतर दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने दो बड़े हमलों को अंजाम दिया। अनंतनाग जिले में करीब 5:30 बजे आतंकियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमले के बाद करीब 7 बजे शोपियां जिले के वार्बुग और इमाम साहिब इलाके के बीच सेना की एक गाड़ी पर फायरिंग की गई। इस पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 62 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई और आतंकियों की तलाश शुरू की गई।

इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। हालांकि, आईजी मुनीर अहमद खान ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर किया गया हैै। अभी भी एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। रात में ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया है, लेकिन घेराबंदी जारी है। क्रास फायरिंग में 15 साल की एक किशोरी भी घायल हुई है। 

जैश-हिज्ब के बीच समन्वयक की भूमिका था निभाता शाहिद

पुलिस के अनुसार शाहिद कई गैर सामाजिक तथा देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा था। क्रालगुंड थाना क्षेत्र में उसने शहनाज अहमद खान की हत्या की थी। बारामुला-हंदवाड़ा हाईवे पर सुरक्षाबलों के काफिले पर हमले में भी शामिल रहा था। वह उत्तरी कश्मीर में जैश ए मोहम्मद तथा हिज्बुल मुजाहिद्दी के बीच मुख्य समन्वयक की भूमिका निभाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed