{"_id":"201c7e6f101b27577abf96236c9208d2","slug":"crop-farmers-grew-anxious-concern-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सताने लगी फसल की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सताने लगी फसल की चिंता
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों की परेशानियां कम नहीं हो रहीं। बारिश के बाद एक बार फिर उनके सामने मुश्किलें खड़ीं होती दिख रहीं। दरअसल रविवार की रात हीरानगर के सीमावर्ती गांवों को पाक रेेंजरों ने निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे थे। इससे ग्रामीण चिंतित हैं। किसानों के अनुसार उन्हें फसलाें की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
किसान देव राज, जगदीश कुमार, पंच करतार चंद ने बताया कि पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। उनका कहना था कि जब भी फसल की बिजाई और कटाई का समय आता है, पाकिस्तानी रेंजर उस पार से गोलाबारी शुरू कर देते हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्हाेंने बताया कि अब गेहूं की फसल पक कर तैयार है।
विज्ञापन
ऐसे में पाक सेना ने हीरानगर से गोलीबारी शुरू कर दी है। उन्हें अंदेशा है कि कहीं उनके और आसपास के अन्य गांवाें पर भी रेंजर्स गोलाबारी शुरू न कर दें। ग्रामीणों का कहना है कि दिन तो कट जाता है, लेकिन रात में चिंता बढ़ जाती है। यदि रात के समय और बारिश की स्थिति में गोलाबारी शुरू हो गई, तो कहां जाएंगे।
विज्ञापन