फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth sprung in Tawi

तवी में कूदा युवक, दोनों टांगें फ्रेक्चर

Mon, 23 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 23 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth sprung in Tawi

सोमवार दोपहर तवी पुल से अचानक छलांग लगाने वाले युवक की दोनों टांगें टूट गई हैं। उसके चेहरे और शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकाला और जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस को युवक ने बताया कि प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और तनाव में उसने नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल युवक जीएमसी में उपचाराधीन है और पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर में रहने वाले युवक दीपक के एक युवती के साथ प्रेम संबंध हैं। घटना से पहले वह युवती के पास गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया। इस दौरान युवती ने हो हल्ला भी मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दीपक वहां से भाग खड़ा हुआ और सीधा तवी पुल स्थित प्रेस क्लब के पास पहुंचा। मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार बदहवास हालत में युवक पुल पर पहुंचा और अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद नवाबाद पुलिस ने कुछ अन्य लोगों की मदद से युवक को तवी नदी से बाहर निकाला और स्ट्रेचर पर डालकर बिक्रम चौक पहुंची। उसके बाद फ्लाइंग जिप्सी में डालकर उसे जीएमसी पहुंचाया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद युवक की दोनों टांगें टूट गईं, लेकिन उसे पूरा होश था।


पुलिस के अनुसार घटना के काफी समय बाद युवक के जीजा अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। उसके बाद उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि विवाद के दौरान युवती के हाथ में भी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed