फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth dies in tawi river

तवी में नहाने गए युवक की तवी में डूबने से मौत

Mon, 08 Jun 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 08 Jun 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
youth dies in tawi river

सिद्दड़ा में तवी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हिमाचल निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। इस दौरान लोगों ने पुलिस के सुस्त रवैये पर रोष जताया। हिमाचल प्रदेश निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद असलम रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सिद्दड़ा में तवी में नहाने गया था।

विज्ञापन


दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाया। इसके बाद स्थानीय लोग भी जमा हो गए। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जब तक वह उस तक पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि असलम के डूबने के बाद स्थानीय लोगों ने उसका शव बाहर निकाला। असलम हिमाचल में एक होटल में काम करता था। जम्मू में वह घूमने के लिए आया था।
विज्ञापन


नहरों में मिले दो शव
पलांवाला स्थित नहर में राकेश कुमार निवासी राजपुरा शक्ति नगर जम्मू का शव मिला है। वह बारह दिन से लापता था। रविवार को उसका शव नहर में देखा गया तो लोगों ने ज्यौड़ियां पुलिस को सूचित किया। ज्यौड़ियां के एसएचओ मोहम्मद इकबाल ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले राकेश को नहर के किनारे घूमते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिश्नाह अंतर्गत सिकंदरपुर नहर में भी एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को मेडिकल कालेज के शवगृह में रखा गया है। बिश्नाह एसएचओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि स्थानीय सरपंच ने इसकी जानकारी दी थी। एसएचओ का कहना है कि क्षेत्र में किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। संभव है कि शव बह कर आया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed