{"_id":"ec6e419837a4637868fc0d7aeee09407","slug":"youth-congress-general-secretary-injured-in-an-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 02 Aug 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के मजालता तहसील के पलडाई इलाके में कल शाम को
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आरएस पठानियां पर पांच लोगों ने लाठियों
से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पठानियां को लहूलुहान हालत में
पीएचसी मजालता पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उधमपुर रेफर कर दिया गया। पठानियां ने बताया कि उसे हमलावर काफी दिनों से धमका रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को पहले ही दी थी। पीएचसी मजालता में उपचाराधीन आरएस पठानिया ने बताया कि वह जम्मू से मजालता डीएमयू से पहुंचे।
वहां स्टेशन पर टाटा सफारी से ड्राईवर उन्हें लेने के लिए पहुंचा था। मजालता रेलवे स्टेशन से वे दैम्मा जा रहे थे। बट्टल से एक मारुति कार ने उनका पीछा करना शुरू किया। शाम करीब सात बजे जैसे ही वे पलडाई पहुंचे कि मारुति कार उनके वाहन के ठीक सामने आकर खड़ी हो गई।
अंदर से पांच लोग लाठियों के साथ बाहर निकलने और उन पर जानलेवा हमला कर दिया और लहूलुहान कर फरार हो गए। चालक व कार्यकर्ता ने उन्हें पीएचसी मजालता पहुंचाया। पठानियां ने बताया कि पांच में से चार हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया है। इसी जानकारी मजालता पुलिस को दे दी।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनको हमलावरों की तरफ से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। आखिर आज हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले लोग पुराने अपराधी हैं।
उन पर कई तरह के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मजालता में प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे डाक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसएचओ मजालता संजीव शर्मा बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।