फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young woman commit suicide jumped over bridge

‘मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती’

Wed, 04 Feb 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Feb 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
young woman commit suicide jumped over bridge

बसंतर नदी के पुल से कुदकर बुधवार को एक युवती ने जान दे दी। हादसा दोपहर के समय हुआ। मृतका मूलरूप से पठानकोट की थी, जो जम्मू के त्रिकुटानगर साई पैलेस के पास परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही थी।

विज्ञापन


युवती की मां बस यही कह कर रोये जा रही थी कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शालू हीर(21) का विमल वीर शर्मा निवासी नौनाथ घगवाल के साथ गत कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों शादी करना चाहते थे। युवक निजी फैक्टरी में काम करता है। बताया जाता है कि युवती की शादी अप्रैल माह में कहीं और होने वाली थी। बुधवार को वह जम्मू से सांबा आई थी। इस दौरान उसने विमल से मुलाकात की। बाद में दोनों कार से जम्मू की ओर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कार बसंतर नदी के पुल पर पहुंची, युवती ने उससे गाड़ी को रोकने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर वह गाड़ी नहीं रोकता है, तो वह कूद जाएगी। इस पर युवक ने कार रोक दी। गाड़ी रुकते ही युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसका सिर नदी में पड़े पत्थरों पर पड़ा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।

इसके बाद युवक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती का मोबाइल व उसका पर्स कार के डैश बोर्ड पर पड़ा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कार (जेके 21 ए 9100) को भी जब्त कर लिया है।
   
मृतका की मां अनीता देवी ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी रेडीमेड की दुकान पर काम करती थी और सैंपल दिखाने के लिए जगह-जगह जाती थी। बुधवार की सुबह  भी उसने खाना खाया और उसने बताया कि वह सैंपल दिखाने के लिए सांबा जा रही है।


उसने बताया कि वह उसके साथ हर बात साझा करती थी, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह किससे मिलने जा रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय पुलिस का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी सड़क दुर्घटना में घायल हुई है।

उन्होंने कहा कि जब अस्पताल के शवगृह के पास ले जाया गया, तो बताया गया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उस समय मृतका के पिता काम पर गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed