{"_id":"6a0b53dded7c0599ff0383ca4e6b932d","slug":"young-man-dipped-in-the-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी पेट की आग ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पापी पेट की आग ने ले ली युवक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में मछलियां पकड़ने के लिए गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसा सोमवार की देर शाम करीब छह बजे अग्राती क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जोगिंदर पाल पुत्र बालक राम शाम को स्थानीय नदी में मछलियां पकड़ने गया था। बताया जाता है कि वह नदी में उतरा था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और डूबने लगा।
किनारे पर पहले से खड़े कुछ लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
एसएसपी ने इस संबंध में बताया कि पुलिस को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक संतुलन बिगड़ने से डूबा या किसी अन्य कारण से। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन