{"_id":"584ef06f4f1c1b6a6f649f44","slug":"women-accused-crpf-men-for-attempting-try-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF कर्मी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CRPF कर्मी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप
- फोटो : Demo Pic.
दरिया के पास कपड़े धो रही एक महिला ने सीआरपीएफ कर्मी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने अखनूर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि तीन दिन पहले वह कपड़े धो रही थी। तभी आरोपी आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। साथ ही आधा घंटा उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। यही नहीं, आरोपी उसे धमकियां दे रहा है कि उसकी ऊपर तक चलती है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का अखनूर अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है। इस समय महिला को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। अखनूर के एसएचओ पुष्पिंदर सिंह का कहना है कि महिला शिकायत लेकर आई थी। वह शिकायत लिखकर दे गई। इसके बाद पुलिस ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। जिसके खिलाफ आरोप लगाया गया है। उसको थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन