{"_id":"57b3f6024f1c1bd26e6ebc4c","slug":"woman-caught-stealing-jewelry-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने चुराए जेवरात, पकड़े जाने पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने चुराए जेवरात, पकड़े जाने पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
युवती गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूने घर में लाखों रुपये के जेवरात ले जाते हुए एक युवती को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि युवती को पकड़ते वक्त जमकर ड्रामा हुआ और इसमें पीड़ित की ही पिटाई हो गई।
मामला शहर के परेड इलाके का है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई युवती श्रीनगर की रहने वाली है और चोर गिरोह की सदस्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नितिन डोगरा के घर में दिन को कोई नहीं था। घर की महिला जब वापस आई तो उसने देखा कि ताला खुला था। अंदर से दरवाजा बंद था। उसे शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाया।
काफी समय बाद युवती अंदर से बाहर आई। उसे देखकर महिला हैरान रह गई। उसने तुरंत अपने देवर के बेटे को बुलाया। उन्होंने युवती को पूछा कि वह अंदर कैसे आ गई। उसने कहा कि उसके पीछे कुत्ते पड़े हुए थे। इसलिए वह घर के अंदर छिप गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। यह कहकर वह मौके से भाग गई। अंदर जाकर जब परिजनों ने देखा तो गहने गायब थे। तुरंत युवती का पीछा किया गया।
विज्ञापन
पहाड़ी मोहल्ले में युवक ने उसे पकड़ लिया, लेकिन युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। इतनी देर में परिवार वाले पहुंच गए और पूरी कहानी सामने आई। युवती के पास से करीब 10 लाख रुपये के गहने बरामद हुए। युवती श्रीनगर के बटमालू की रहने वाली है।