{"_id":"52fd448100ef847a5b298b2f02e96aa0","slug":"woman-beaten-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी में सरेआम महिला से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती गाड़ी में सरेआम महिला से मारपीट
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर थाना अंतर्गत लास्ट मोड़ पर शनिवार की शाम को एक चलती गाड़ी में महिला से मारपीट होते देख सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
तभी कुछ अन्य युवकों ने अपनी गाड़ी को तेजी से ले जाकर उस गाड़ी के आगे लगाकर खड़ी कर दी, जिसमें महिला से मारपीट की जा रही थी। पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई थी।
गाड़ी में सवार लोगों से महिला के साथ मारपीट करने के बारे पूछा गया तो कोई भी जवाब नहीं दे पाया। तभी महिला ने उनका घरेलू मामला होने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट करने की बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
महिला की गोद में एक बच्चा भी था। पुलिस मामले को भांप गई। उन्होंने महिला को दबाव में देखते हुए कार चालक को गाड़ी साइड में खड़ी करने को कहा। इसके बाद पूछताछ शुरू कर दी। इस प्रकरण के चलते वहां वाहनों का भी जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मुश्किल से सभी को तितरबितर किया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्हें पहले लगा था कि कुछ लोग शायद महिला का अपहरण करके ले जा रहे थे, लेकिन गाड़ी रुकने के बाद मामला अपहरण का नहीं निकला। गांधीनगर एसएचओ बिषनेश के मुताबिक बड़ा मामला नहीं होगा। इसलिए मौके पर ही निपट गया होगा।