{"_id":"543a8436f7ef5b97c3c766c80c6d58b7","slug":"wife-of-military-personnel-dead-due-to-fire-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती कपड़ों पर गिरने पर सैन्य कर्मी की पत्नी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोमबत्ती कपड़ों पर गिरने पर सैन्य कर्मी की पत्नी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर झुलसी महिला ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा निवासी पिंकी देवी (30) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पिंकी देवी सैन्य कर्मी की पत्नी है। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले बाड़ी ब्राह्मणा में पिंकी देवी अपने निवास स्थान पर घरेलू काम कर रही थी, कि तभी अचानक बिजली चल गई।
विज्ञापन
उसने अंधेरा दूर करने के लिए कमरे में मोमबत्ती जलाई और दोबारा से काम में जुट गई। कि तभी अचानक मोमबत्ती हवा के झोंके से गिरी और कपड़ों पर जा पड़ी। कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन
काम में व्यस्त पिंकी देवी ने जब अचानक पीछे मुड़कर देखा तो कपड़ों में आग बुरी तरह से लग चुकी थी। उसने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई।
आसपास के लोगों ने पिंकी देवी को अस्पताल पहुंचाया। जीएमसी में 20 नवंबर को पिंकी देवी ने दम तोड़ दिया।