फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wazir murder case demand for formation of SIT and high level investigation

पूर्व एमएलसी वजीर की हत्या: दिल्ली जाने से पहले कहा था- पोती हुई है मिलने जा रहा हूं, 15 दिन कनाडा में रहूंगा

Thu, 09 Sep 2021 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 10:54 PM IST
सार

पूर्व एमएलसी टीएस वजीर ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन भी थे। एसोसिएशन ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके लिए शुक्रवार को लखनपुर से उड़ी तक चक्का जाम किया जाएगा। एसोसिएशन ने गुरुवार को बैठक कर यह फैसला लिया।
 

विज्ञापन
Wazir murder case demand for formation of SIT and high level investigation
पूर्व एमएलसी टीएस वजीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की हत्या को लेकर ट्रांसपोर्टरों में रोष है। वह ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन भी थे। एसोसिएशन ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके लिए शुक्रवार को लखनपुर से उड़ी तक चक्का जाम किया जाएगा। एसोसिएशन ने गुरुवार को बैठक कर यह फैसला लिया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान विजय चिब का कहना है कि वजीर की मौत से ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बड़ा धक्का लगा है। बीते 15 साल से अधिक समय से वजीर जम्मू के ट्रांसपोर्टरों का नेतृत्व करते रहे थे। वह लंबे समय से ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। जिनके जाने से बड़ी क्षति पहुंची है। चिब का कहना है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। शुक्रवार को शव जम्मू पहुंचेगा। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि अंतिम संस्कार कब होगा। 
विज्ञापन


राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीएस वजीर की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि वह जब जम्मू में थे तो उनकी वजीर से मुलाकात भी हुई थी। वह एक बड़े नेता थे। उनकी मौत की खबर से बहुत दुख हुआ। श्रीनगर नगर निगम के मेेयर जुनैद मट्टू ने भी वजीर की मौत पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई और परिवार दिल्ली पहुंचा, आज जम्मू लाया जाएगा शव
पूर्व एमएलसी तिरलोचन सिंह वजीर की मौत की खबर सुनकर रिश्तेदार उनके जम्मू के घर पहुंच गए हैं। हालांकि परिवार का कोई सदस्य जम्मू में नहीं है। वजीर का परिवार कनाडा में है। उनके भाई अजैब सिंह जम्मू में रहते हैं, लेकिन वह भी दिल्ली पहुंच गए हैं, यहां से शुक्रवार को शव लेकर जम्मू पहुंचेंगे। बता दें कि वजीर जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन भी थे। ऐसे में उनकी मौत की खबर सुनकर कई ट्रांसपोर्टर भी उनके घर पहुंच गए। रिश्तेदारों का कहना है कि अभी दो सितंबर को ही वह जम्मू से दिल्ली गए थे। उनको तीन सितंबर को की कनाडा फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वह वहां पहुंचे ही नहीं और इसके बाद उनका संपर्क भी किसी से नहीं हुआ। लोग भी अभी इस पसोपेश में हैं कि मौत का क्या कारण है। 

कहा था, पोती हुई है, मिलने जा रहा हूं, 15 दिन कनाडा में रहूंगा
ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय चिब के अनुसार तमाम ट्रांसपोर्टर तबका पूर्व एमएलसी की मौत को लेकर स्तब्ध है। दो सितंबर को वह जम्मू से दिल्ली गए थे। जाने से पहले उन्होंने बताया था कि उनके कनाडा में रहने वाले बेटे के घर बेटी हुई है। वह उससे मिलने के लिए जा रहे हैं और अब 15 दिन तक वहीं पर रहेंगे। सभी यही सोच रहे थे कि वह कनाडा पहुंच चुके हैं, लेकिन अब उनकी मौत की खबर आई है। 


यह भी पढ़ें- हरियाणा से जम्मू पहुंचा राहुल का फैन: बोला- जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बन जाते...नंगे पांव रहूंगा    

जानकारी के अनुसार वजीर दो सितंबर को जम्मू से दिल्ली के लिए फ्लाइट में रवाना हुए थे, जबकि सामान उन्होंने अपने निजी वाहन में भेजा। वह जम्मू से अपनी पोती के लिए कनाडा में काफी सामान लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed