फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा से जम्मू पहुंचा राहुल का फैन: बोला- जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बन जाते...नंगे पांव रहूंगा

Thu, 09 Sep 2021 10:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi s fan reached Jammu from Haryana said I will remain barefoot till he becomes Prime Minister
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल चलते राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी गुरुवार दोपहर को मां वैष्णो के दर्शन के लिए धर्मनगरी पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उधर, होटल में कुछ समय आराम करने के बाद राहुल गांधी पैदल ही भवन की ओर रवाना हो गए।

उधर, हरियाणा के जींद के काकडोद निवासी पंडित दिनेश शर्मा भी नंगे पांव कटड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 11 साल से वह नंगे पांव हैं और तब तक नंगे पांव रहेंगे जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। कहा कि राहुल गांधी जहां भी यात्रा के लिए जाते हैं मैं वहां नंगे पांव ही जाता हूं। अबकी बार मां वैष्णो देवी प्रार्थना पूर्ण करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। बता दें कि गुरुवार दोपहर को पौने एक बजे राहुल गांधी कटड़ा पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री जुगल किशोर सहित काफी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य एशिया चौक पर उनका स्वागत किया।

Rahul gandhi s fan reached Jammu from Haryana said I will remain barefoot till he becomes Prime Minister
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल गांधी के आगमन को लेकर कटड़ा-दोमेल मार्ग पर जगह-जगह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जय माती दी, मैं दर्शन करने आया हूं।

Rahul gandhi s fan reached Jammu from Haryana said I will remain barefoot till he becomes Prime Minister
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
रात को भवन में ही विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह जम्मू के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul gandhi s fan reached Jammu from Haryana said I will remain barefoot till he becomes Prime Minister
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
भवन जाते समय उनके साथ करीब 100 से अधिक लोगों का काफिला था। इसमें रमन भल्ला, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शार्मा, राजेश सडोतरा, वरुण महोत्रा व सोहन सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed