{"_id":"6c0a83437b38eca026e96cf363d0e678","slug":"unknown-truck-collision-car-one-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में बैठा था ट्रक ने आकर रौंद दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में बैठा था ट्रक ने आकर रौंद दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे बजालता के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बैठे दो युवकों में से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक राहुल रैना राजोरी जिले के सुंदरबनी, सरी सयाल का रहने वाला था। घायल युवक आशीष गुप्ता रिहाड़ी का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन
दोनों युवक कार सड़क किनारे खड़ी कर भीतर बैठे हुए थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने वहां किसी अन्य के न होने का लाभ उठाया और फरार हो गया।
कुछ देर राह चलते किसी अन्य वाहन चालक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।