फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uncontrollable truck kills two people

बेकाबू ट्रक ने दो की जान ली

Sun, 28 Aug 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 28 Aug 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck kills two people
हादसा - फोटो : Demo Pic.
बेकाबू ट्रक ने काम से लौट रहे दो निजी कंपनी के कर्मियों की लान ले ली। इनमें एक युवती शामिल है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ट्रक पंजाब नंबर का है और चालक भी। दोनों के शव जीएमसी के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि युवती ने अस्पताल में आकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ी ब्राह्मणा के समैलपुर के रहने वाले मनोहर लाल और बिश्नाह के सरोर की रहने वाली सुनैना जंबाल सैनिक कालोनी स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। शनिवार को छुट्टी के बाद दोनों अपने अपने घर को लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी ग्रेटर कैलाश के पास पहुंचने पर पंजाब की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई और सुनैना को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर उपचार के बाद सुनैना ने भी दम तोड़ दिया। 


घसीटता हुआ ले गया कोसों दूर
मौके पर मौजूद हादसा देखने वाले लोगों को रोंगटे खड़े हो गए। बताया जाता है कि ट्रक चालक बाइक को घसीटता हुआ कोसों दूर ले गया। इसमें युवक के परखच्चे उड़ गए। करीब 50 मीटर तक ट्रक के घसीटे जाने की वजह से युवक की मौत हुई। जबकि युवती बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed