फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UK tourist's stolen passport and other documents in jammu

यूके के पर्यटक का पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज चोरी

Sat, 30 May 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 30 May 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
UK tourist's stolen passport and other documents in jammu

श्रीनगर से लौटे यूके के रहने वाले एक पर्यटक के पासपोर्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का बैग बस स्टैंड से चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी बैग का कोई अता-पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार यूके के रहने वाले लुईस पिछले एक हफ्ते से कश्मीर में थे।

विज्ञापन


वह कश्मीर में घूमने के बाद शनिवार को जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने पठानकोट की बस पकड़नी थी। वह बस स्टैंड पहुंचे ही थे कि उनका एक बैग किसी ने चोरी कर लिया। इससे पहले कि कुछ पता चलता, चोर बैग उड़ा ले गए। लुईस ने इसकी शिकायत बस स्टैंड पुलिस को दी।
विज्ञापन


बस स्टैंड के थाना प्रभारी भारत भूषण मन्हास ने बताया कि लुईस के बैग में एक लैपटाप, पासपोर्ट, वीजा कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुईस ने पुलिस को बताया कि वह श्रीनगर के बाद हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए जाने वाला था। वह अब अपने देश जाने के लिए भी परेशान है, क्योंकि उसका पासपोर्ट और वीजा चोरी हो गया है। बैग  में नकदी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed