{"_id":"65c5118db0fe53b3e1278acf82ae8871","slug":"two-young-women-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक हरकतें करतीं दो युवतियां पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक हरकतें करतीं दो युवतियां पकड़ीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
डिगियाना और गंग्याल इलाके के मध्य में शुक्रवार को दो युवतियों को आपत्तिजनक हरकतें करते देख लोग परेशान हो गए। सार्वजनिक स्थल पर उन्हें आपस में मिलते देख लोगों ने इसकी शिकायत गांधीनगर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आए। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि डिगियाना में एक सार्वजनिक स्थल पर दो युवतियां आपस में अश्लील हरकतें कर रही हैं।
विज्ञापन
बिना किसी खौफ के उनकी इस हरकत से आसपास के लोग परेशान हो गए। दोनों युवतियों के मामले को समलैंगिक केस समझते हुए लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी कि सार्वजनिक स्थल पर उन्हें ऐसा करने से रोका जाए।
विज्ञापन
गांधीनगर पुलिस ने तुरंत बताए गए पते से दबिश दी और दोनों युवतियों को पकड़ लिया। दोनों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आए। यहां उनके घर का पता पूछा तो दोनों डर गईं।
पुलिस ने दोनों को गंग्याल एरिया से पकड़ा था, इसलिए उन्हें गंग्याल पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, गंग्याल पुलिस इस बात को नकारती रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने दोनों युवतियों को भविष्य में ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।