{"_id":"1aa026d39202ca8dc58840ab3090bfe8","slug":"two-rapist-nabbed-one-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 28 Sep 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरापियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया, तीसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाने का निर्देश देने के लिए उसके पिता ने शनिवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
कोर्ट ने शिकायत को त्वरित संज्ञान में लिया, जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पकड़े गए दोनों आरोपी अरुण कुमार और विक्की कुमार वार्ड सोलह शिवानगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस केस के अनुसार नाबालिग को एक आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने दो अन्य लोगों को भी इस साजिश का हिस्सा बनाया। बाद में लड़की ने इस घटना की जानकारी घर वालों को दी, जिसके बाद कोर्ट के संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन