{"_id":"a29ee5b4196de3c2f5f594f580bc928f","slug":"two-killed-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मामलों में कांस्टेबल समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मामलों में कांस्टेबल समेत दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास इलाकों में अज्ञात कारणों से दो लोगों की मौत हो गई। छन्नी हिम्मत में एसएसबी कांस्टेबल और करन नगर में अचेत मिले व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। छन्नी हिम्मत थाना के अंतर्गत छन्नी में सशस्त्र सुरक्षा बल के कांस्टेबल की शनिवार को संदिग्ध मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मूलरूप से झारखंड निवासी कल्याण (30) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह श्रीनगर में तैनात था। जब उनकी कंपनी श्रीनगर से छन्नी ट्रांजिट कैंप आ रही थी, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस ने शव को शवगृह में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
उधर सीपीओ चौक, करन नगर में अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति ने शनिवार को इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की आयु 55 वर्ष के करीब है। लेकिन अभी तक उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को करन नगर में शुक्रवार को एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। लोगों ने देखा तो व्यक्ति को जीएमसी में दाखिल करवा दिया। पुलिस को जानकारी दी गई, बावजूद कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। 20 फरवरी को इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान होने के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखवा दिया है।