{"_id":"5a1c54c14f1c1b156b8b8b5d","slug":"two-injured-in-road-accident-in-chinney-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी-नाशरी टनल में हुआ फिर भीषण सड़क हादसा, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिनैनी-नाशरी टनल में हुआ फिर भीषण सड़क हादसा, दो जख्मी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
चिनैनी-नाशरी टनल में रविवार देर रात को एक बार फिर दो वाहनों में भिड़ंत हुई। एक सप्ताह के अंदर टनल के अंदर यह तीसरा हादसा है। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक चिनैनी-नाशरी टनल के अंदर एक ट्राला और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। उन्हें टनल के अंदर मौजूद एंबुलेंस से चिनैनी के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अब्दुल मजीद (46) धरमकुंड का रहने वाला है जबकि राकेश कुमा (26) डोडा का निवासी है।
चिनैनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि चिनैनी-नाशरी टनल के अंदर कई वाहन अपनी गति सीमा का ख्याल नहीं कर रहा है। इसके कारण हादसे हो रहे हैं। टनल के अंदर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
बावजूद इसके कई वाहनों की स्पीड काफी अधिक होती है। जब टनल गाड़ियों के लिए खोली गई थी, तब वाहन चालकों को स्पीड लिमिट रखने और ओवरटेक नहीं करने की हिदायत दी जाती थी, लेकिन अब कभी कभार ही ऐसी हिदायतें दी जाती हैं।
टनल के अंदर धूल भी हादसे का कारण
टनल के अंदर धूल भी चालकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आईएलएंडएफएस के अधिकारी जेएस राठौड़ ने बताया कि स्पीड लिमट और ओवरटेक के लिए हिदायतें दी जाती हैं, लेकिन उसको काबू में करने के लिए टनल के दोनों तरफ पुलिस व ट्रैफिक पुलिस हो तो स्पीड लिमिट व ओवरटेक पर लगाम ल