फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two injured in road accident in Chinney tunnel

चिनैनी-नाशरी टनल में हुआ फिर भीषण सड़क हादसा, दो जख्मी

Mon, 27 Nov 2017 11:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 27 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
two injured in road accident in Chinney tunnel
- फोटो : file photo
चिनैनी-नाशरी टनल में रविवार देर रात को एक बार फिर दो वाहनों में भिड़ंत हुई। एक सप्ताह के अंदर टनल के अंदर यह तीसरा हादसा है। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक चिनैनी-नाशरी टनल के अंदर एक ट्राला और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। उन्हें टनल के अंदर मौजूद एंबुलेंस से चिनैनी के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अब्दुल मजीद (46) धरमकुंड का रहने वाला है जबकि राकेश कुमा (26) डोडा का निवासी है।
विज्ञापन

चिनैनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि चिनैनी-नाशरी टनल के अंदर कई वाहन अपनी गति सीमा का ख्याल नहीं कर रहा है। इसके कारण हादसे हो रहे हैं। टनल के अंदर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके कई वाहनों की स्पीड काफी अधिक होती है। जब टनल गाड़ियों के लिए खोली गई थी, तब वाहन चालकों को स्पीड लिमिट रखने और ओवरटेक नहीं करने की हिदायत दी जाती थी, लेकिन अब कभी कभार ही ऐसी हिदायतें दी जाती हैं। 


टनल के अंदर धूल भी हादसे का कारण
टनल के अंदर धूल भी चालकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आईएलएंडएफएस के अधिकारी जेएस राठौड़ ने बताया कि स्पीड लिमट और ओवरटेक के लिए हिदायतें दी जाती हैं, लेकिन उसको काबू में करने के लिए टनल के दोनों तरफ  पुलिस व ट्रैफिक पुलिस हो तो स्पीड लिमिट व ओवरटेक पर लगाम ल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed