{"_id":"aa6f008b92d6e0087fdd58a86aea9ccf","slug":"two-dies-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बचने को गए थे फिर कभी न लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्मी से बचने को गए थे फिर कभी न लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने नहर किनारे बैठे पांच लोगों को रौंद डाला। इनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मृतकों में बुआ और भतीजा शामिल हैं। हादसे में एक घायल महिला को जीएमसी में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मालपुर चंडिया के रहने वाले प्रकाशो देवी (60) उनका भतीजा निक्खा (45), प्रकाशो की जेठानी किशो देवी और दो अन्य अपने घर के बाहर नहर के किनारे चारपाई पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मालपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार कार (जेके02के, 9829) आई और नहर किनारे बैठे लोगों रौंदती हुई निकल गई। इसमें प्रकाशो और निक्खा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौका-ए-वारदात पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों की मदद से तीन को जीएमसी में पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने प्रकाशो और निक्खा को मृत लाया घोषित कर दिया। अन्य घायल किशो देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक सुआ नंबर एक के रहने वाले दर्शन को हिरासत में लिया है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ कानाचक्क राकेश सिंह का कहना है कि आरोपी को कुछ ही दूर जाने के बाद पकड़ लिया गया और उसकी कार जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के शव मेडिकल कालेज के शवगृह में रखे गए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिए जाएंगे।
गर्मी से निजात पाने बैठे थे
जानकारी के अनुसार सभी लोग गर्मी से निजात पाने के लिए नहर किनारे ठंडी हवा में बैठे थे। सोमवार को गर्मी अधिक होने पर सभी शाम करीब चार बजे नहर के किनारे आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक सामने आई कार ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।