फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two criminals arrested in jammu

मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस के साझा अभियान में दो अपराधी गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 23 Feb 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested in jammu
गिरफ्तार - फोटो : Demo Photo
सैन्य इनपुट के आधार पर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने दो अपराधियों को हथियारों के साथ दबोच लिया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसओजी के संयुक्त आपरेशन में निक्की तवी इलाके में नाके के दौरान यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


पूछताछ करने पर दो आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ बग्गा और राजकुमार उर्फ थैलू निवासी नंदवाल को पकड़ा गया है। इनके पास से 9 एमएम की चाइनीज पिस्तौल, एक मैगजीन, दो तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। सतवारी पुलिस स्टेशन में इन लोगों के खिलाफ आर्म्ड एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ये दोनों सन्नी ग्रुप के आदमी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि सन्नी ने उन्हें यह हथियार दिए थे। बताया जाता है कि इस ग्रुप की दिलबाग ग्रुप के साथ पुरानी रंजिश है, लेकिन दिलबाग ग्रुप के लोग अभी जेल में हैं। हो सकता है कि दोनों ग्रुप के बीच फिर से कोई गैंग वार होने जा रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पकड़े जाने से गैंग वार होने से बचा ली गई। अभी दो दिन पहले गंग्याल पुलिस ने भी एक अपराधी को दबोच लिया था। तब भी गैंग वार होने की घटना होते बची थी। माना जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी भी किसी बड़े कांड की फिराक में थे, लेकिन पहले ही इन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों को सतवारी पुलिस स्टेशन की कस्टडी में पूछताछ के लिए रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed