{"_id":"c489616a57c975a6f242c3e0935c2f19","slug":"two-children-drown-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में दो बच्चों की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाटी में दो बच्चों की डूबने से मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Aug 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
रविवार को घाटी में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पहली घटना दक्षिणी कश्मीर के बूंदीपोरा के भगत बरजुला की है। जहां पर एक 5 बर्षीय बच्चे की एक स्थानीय नदी मडवान में डूब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इस बच्चे का नाम जैद फैयाज़ है। बच्चे के शव को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला जा सका। शव को उज्मा के निकट से बरामद किया गया।
वहीं डूबने की दूसरी घटना पुलवामा के पमपोरा की है, जहां नौ वर्षीय बसति शेख की लाडु नहर में डूबने से मौत हो गई। बच्चे के शव को स्थानीय लोगों की मदद से नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।