{"_id":"31361bb6bc267cad6286ef36204d1e5d","slug":"two-chain-snatcher-arrested-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Dec 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों मीरां साहिब क्षेत्र में एक महिला का पर्स छिनने और आरएस पुरा व जम्मू के कई स्थानों पर चेन स्नैचिंग करने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को एसपी हेडक्वार्टर रमेश कोतवाल ने इस मामले के साथ ही उपजिले के तीनों थानों में अलग अलग मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में प्रेस वार्ता कर जानकारी मुहैया करवाई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मीरां साहिब के पास इन दोनों युवकों ने गांव दबलैड की एक महिला का पर्स छीना था और अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस ने आरटीओ जम्मू से बाइक के मालिक के बारे में जानकारी प्राप्त की और दोनों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
दोनों ने कसबे और जम्मू में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि अपनी प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करने के लिए वे चेन स्नैचिंग करते थे।
विज्ञापन
वहीं आरएस पुरा पुलिस ने मनोज कुमार और मुंशीराम को हिरासत में लिया है। दोनों कई मामलों में आरोपी थे और कई दिनों से फरार थे। एसपी ने बताया कि इसी प्रकार बिश्नाह पुलिस थाने में सिमरन खान और जोगिंद्र कुमार निवासी पंचेरी उधमपुर को महमूदपुर नाके पर उस समय गिरफ्तार किया जब वे चोरी की कार लेकर जा रहे थे।
प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ आरएस पुरा हरजीत सिंह, आरएस पुरा थाना प्रभारी भूषण मंहास, बिश्नाह थाना प्रभारी कुलवीर चौधरी, मीरां साहिब पुलिस थाना प्रभारी हिलाल अजहर व अरनिया थाना प्रभारी आविद रफिकी आदि भी मौजूद थे।