{"_id":"b9f4576be1168dea8557829a9d7ee0bf","slug":"two-boys-dead-in-car-accident-on-jalandhar-jammu-national-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच देखने जा रहे थे और मिली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल मैच देखने जा रहे थे और मिली मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 14 May 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा भंगाला के पास स्थित गांव जडवाल के बाहर एक ट्रक और कार के बीच हुई भीषण भिड़त में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सवार चार दोस्त कार में जम्मू से मोहाली आईपीएल क्रिकेट मैच देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
मानसर पुल के पास हाईवे पर ट्रक चल रहे थे और इसी दौरान उनकी कार (जेके 21-7788 ) अचानक बेकाबू हो गई और आगे जा रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। दुघर्टना में कार सवार दीपक शर्मा और राघव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक जम्मू के विजयपुर के निवासी थे।
विज्ञापन
अजीत राम निवासी मोहल्ला शिव नगर जम्मू और कपिल शर्मा निवासी सांबा गंभीर रूप में घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों ने निजी अस्पताल भंगाला में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
थाना मुकेरियां के एसएचओ जगदीश राज के मुताबिक घायलों ने बताया कि उनकी कार तेज रफ्तार में जा रही थी कि ट्रक से भिड़ गई। ट्रक चालक ट्रक सहित घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।