फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two bodies found in ranbir canal

रणवीर नहर में नहर दो शव मिलने से सनसनी

Thu, 09 Jul 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 09 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
two bodies found in ranbir canal

भगवती नगर स्थित रणवीर नहर से वीरवार को दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में शवों को की पहचान के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


दोनों व्यक्ति बाहरी राज्यों के लगते हैं। एक की आयु 50 और दूसरे की करीब 45 वर्ष है। कनाल रोड चौकी प्रभारी संदीप चाढ़क ने बताया कि नहर में पानी कम होने पर दोनों शव बहकर किनारे आ गए थे।
विज्ञापन


एक मृतक की बाजू पर पप्पू नाम लिखा है। अभी पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। कनाल रोड और आसपास के पुलिस चौकियों और थानों में ऐसे किसी व्यक्तियों के लापता होने की भी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दड़ा इलाके में एक शादीशुदा व्यक्ति ने बुधवार की देर रात अपने घर के पास ही पहाड़ी से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि ऐसा करने वाला वह अपने परिवार का तीसरा सदस्य हैं। इससे पहले मृतक के चाचा और बड़े भाई की भी ऐसे ही मौत हो गई थी।

एसडीपीओ भारत भूषण ने बताया कि मृतक प्रमोद सिंह सिद्दड़ा के एथम गांव का रहने वाला था। पूछताछ में पता चला है कि वीरवार को सुबह करीब पांच बजे घर के सदस्यों ने बाहर आंगन में देखा तो मृतक खून से लथपथ पड़ा था।


उसने पहाड़ पर चढ़कर छलांग लगाई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में वह कब घर से बाहर निकला, इस बारे में परिवारके किसी सदस्य को कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed