फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two arrested in jammu with dangerous weapons

एसओजी ने खतरनाक हथियारों के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 24 Feb 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
two arrested in jammu with dangerous weapons
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : demo

जम्मू में सैन्य इनपुट के आधार पर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने दो अपराधियों को हथियारों के साथ दबोच लिया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसओजी के संयुक्त आपरेशन में निक्की तवी इलाके में नाके के दौरान यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


पूछताछ करने पर दो आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ बग्गा और राजकुमार उर्फ थैलू निवासी नंदवाल को पकड़ा गया है। इनके पास से 9 एमएम की चाइनीज पिस्तौल, एक मैगजीन, दो तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सतवारी पुलिस स्टेशन में इन लोगों के खिलाफ आर्म्ड एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो ये दोनों सन्नी ग्रुप के आदमी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि सन्नी ने उन्हें यह हथियार दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बड़े कांड की फिराक में थे दोनों आरोपी

two arrested in jammu with dangerous weapons
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : demo pic
बताया जाता है कि इस ग्रुप की दिलबाग ग्रुप के साथ पुरानी रंजिश है, लेकिन दिलबाग ग्रुप के लोग अभी जेल में हैं। हो सकता है कि दोनों ग्रुप के बीच फिर से कोई गैंग वार होने जा रही हो। दोनों के पकड़े जाने से गैंग वार होने से बचा ली गई। अभी दो दिन पहले गंग्याल पुलिस ने भी एक अपराधी को दबोच लिया था।

तब भी गैंग वार होने की घटना होते बची थी। माना जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी भी किसी बड़े कांड की फिराक में थे, लेकिन पहले ही इन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों को सतवारी पुलिस स्टेशन की कस्टडी में पूछताछ के लिए रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed