फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   truck bus accident, 20 injured

ट्रक और बस की भिड़ंत, 20 घायल, दो गंभीर

Fri, 01 Aug 2014 03:30 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:30 AM IST
विज्ञापन
truck bus accident, 20 injured

झज्झर कोटली थाना के अंतर्गत वीरवार शाम पौने चार बजे कटड़ा दोमेल में एक बेकाबू बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बीस लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पहले पीएचसी डंसाल के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। बस और ट्रक दोनों के चालक घटनास्थल से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बस (जेके 02 एएस 3279) सवारियों को लेकर कटड़ा से जम्मू की ओर आगे बढ़ रही थी। उधर, ट्रक (जेके 02 एएल 6517) जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था कि तभी कटड़ा दोमेल के नजदीक पहुंचते ही दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक परिचालक मौका देख फरार

truck bus accident, 20 injured

हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर यात्रियों की चीखोपुकार मच गई। इस हादसे में बस में सवार बीस लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कटड़ा दोमेल मेन रोड पर हादसा होने के कारण यातायात बाधित हो गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को भी हादसे की सूचना मिल गई।

अन्य राहगीरों ने अपने वाहनों को रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए। घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बमुश्किल से बाहर निकाला गया।

घायलों में दो की हालत गंभीर

truck bus accident, 20 injured

हादसे में कुल बीस लोग घायल हुए। इनमें दो की हालत गंभीर है। झज्झर कोटली पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से चालक भाग गए लेकिन बस और ट्रक को सीज करके चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हादसे के घायलों में यूपी निवासी श्याम गुप्ता (22), कांती देवी, उपदेश बहादुर सिंह (65), वीरेंद्र कुमार (40), पार्वती देवी,  (38), राम अजोर (40), बाबू (33), राजेश सोनी (30), ओम प्रकाश (35), प्रकाश (40), शांति देवी (38), चमीला देवी (50), विष्णु (35), पल्लवी (5), सुमित (6), दिल्ली निवासी आशीष कुमार (21), हरियाणा निवासी प्रोमिला देवी (50), पूजा कुमारी (18) और बेबी कुमारी (33) शामिल है।

टैंपो पलटने से चौदह घायल

truck bus accident, 20 injured

वहीं डोडा जिला अंतर्गत मुख्यालय से मात्र छह किलोमीटर दूर पुल किश्तवाड़ सड़क पर गांव शरेरना से पुल डोडा की ओर आ रहा टैंपो पलट गया। हादसे में चौदह यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनकी हालत हालत खतरे से बाहर है। दरअसल, दोपहर बाद करीब दो बजे टैंपो (जेके06-3115) का पिछला टायर फट गया, जिससे टेंपो असंतुलित होकर पैराफिट से टकराकर पलट गया। अगर पैराफिट नहीं होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि सड़क के किनारे दरिया चिनाब है।

घायलों में शिवा की रुकया बेगम, शरीफा बेगम, रूही जान, आशिक हुसैन, खतेजा व रैज अहमद, भद्रवाह के मो. फारूक, राई शिवा के जसवंत सिंह, भद्रवाह की शाहिदा बेगम व इनशा तबस्सुम, सरसी तरोन निवासी फारूक अहमद, सईदा बेगम, उमर फारूक और प्राणू की परवीना बेगम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed