{"_id":"68d8155e9ea88e966035629702378126","slug":"three-young-men-arrested-with-heroin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन समेत तीन युवक गिरफ्तार, 3700 मिलीग्राम हेरोइन जब्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन समेत तीन युवक गिरफ्तार, 3700 मिलीग्राम हेरोइन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 31 May 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी पुलिस ने रविवार की शाम को उस समय एक बड़ी सफलता प्राप्त की जब जम्मू से राजोरी की ओर आ रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3700 मिलीग्राम हेरोइन जब्त कर ली।
विज्ञापन
एसएसपी डा. हसीब मुगल के मुताबिक डीएसपी ऑपरेशन इफ्तकार कुरैशी व एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में पुलिस की विशेष टीम ने जम्मू -पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कल्लर चौक में एक विशेष नाके के दौरान बिना नंबर के क रिज्मा बाइक पर सवार तीन युवकों की तलाशी के लिए रोका। तालाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस को करीब 3700 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपी युवक शफीक अहमद निवासी बेला कालोनी राजोरी, नसीम राजब डार निवासी वार्ड नं. 10 राजोरी और इरफान मुगल निवासी कल्लर राजोरी को 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तीनों युवकों को तस्करी के मामले को लेकर पुलिस काफी समय से तालाश कर रही थी। तीनों युवक हेरोइन को राजोरी लाकर कुछ मासूम युवकों को नशीली दवाओं की लत में डालने के प्रयास में थे।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस तीनों के किंग पिन व उनके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है। आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस हेरोइन के बड़े गिरोह का भांडाफोड़ करेगी।