{"_id":"57409ff54f1c1b126dac700d","slug":"three-firefighters-to-extinguish-the-fire-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने में तीन दमकल कर्मी झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग बुझाने में तीन दमकल कर्मी झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 21 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छन्नी हिम्मत में गुजरों की पराली में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल रूप से फैली हुई थी कि उसे काबू करना काफी मुश्किल हो रहा था। आग बुझाने के प्रयास में जुटे दमकल विभाग के तीन कर्मचारी भी झुलस गए। आग पर नियंत्रण पाने के लिए आठ फीट की दीवार को गिराने का प्रयास किया, इसके लिए जेसीबी मंगवाई गई, लेकिन यह काफी मुश्किल था।
दमकल विभाग के झुलसे कर्मियों में फोरमैन बलजीत सिंह, सेलेक्शन ग्रेड फायरमैन अशोक कुमार और मकसूद हुसैन शामिल हैं। अफरातफरी में उन्हें नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
दमकल विभाग के मुताबिक दोपहर 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि गुजरों की डंप की गई पराली में आग लग गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद गंग्याल फायर स्टेशन और गांधीनगर फायर स्टेशन से दो दमकल वाहनों को भेजा गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी के साथ फैल रही थी कि उसे नियंत्रण करना काफी मुश्किल हो रहा था। घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन यह बहुत ही मुश्किल था। दमकल वाहनों और कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इस कार्य में तीन कर्मचारी झुलस गए। आखिरकार पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।