{"_id":"6a3ca9bee178b8a0a82ffa309aadec72","slug":"thiefs-theft-in-a-alone-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोरों ने सूने घर में बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चोरों ने सूने घर में बोला धावा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाडे़ एक घर से चोरी होने का मामला सामने आया है। यह काम घर के मालिक के महज घर से चार सौ मीटर दूर सिर्फ एक घंटे के लिए जाने के दौरान हुआ, जिसके चलते गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंचायत बरन के गांव पाटा खू निवासी बाज सिंह अपनी पत्नी, जो कि बीमार चल रही है घर से मात्र चार सौ मीटर की दूरी पर जांच करवाने डाक्टर के पास दोपहर दो बजे के करीब गए थे।
विज्ञापन
एक घंटे बाद जब वह घर लौटे तो घर का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो बेड से लेकर स्टील की अलमारी तक सबको खंगाला गया था। जांच में पाया कि घर से 14 तोले सोना, एक किलो चांदी और 35 हजार रुपये नकद गायब थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी तुरंत घरोटा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वहीं गांव के लोगों ने बाज सिंह को बताया कि उसके घर के पास आसमानी रंग की एक आल्टो कार आकर रुकी थी, जिसमें से चार युवक उतरे थे।
दो बाज सिंह के घर के अंदर चले गए और दो बाहर ही घूमते रहे। घर में हुई चोरी का इन्हीं चारों युवकों पर शक किया जा रहा है।