फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft cases Increasing in smgs hospital

एसएमजीएस अस्पताल में चोरों का आतंक

Sat, 21 Nov 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Nov 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
theft cases Increasing  in smgs hospital

शहर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में चोरों ने आतंक मचा कर रखा है। मेडिकल कालेज अस्पताल बख्शी नगर के बाद एसएमजीएस में भी हर रोज चोरी होने के मामले सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के पैसों से लेकर मोबाइल फोन और कई अन्य तरह का सामान चुराया जा रहा है। इसे लेकर तीमारदारों में डर और रोष है।

कोई कार्रवाई न होने पर तीमारदारों का यह भी आरोप है कि पुलिस और चोरों की मिलीभगत के कारण ऐसा हो रहा है। बिलावर के रहने वाले विशाल कुमार पिछले पांच दिनों से अस्पताल में हैं। वह अपनी पत्नी के प्रसव के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अस्पताल में चलते-चलते उनके दस हजार रुपये निकाल लिए गए। विशाल ने इसके बाद अस्पताल प्रशासन को बताया। प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी गई। इसमें चोर साफ तौर पर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल का कहना है कि उसने अस्पताल में बनाई गई पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन चोर के दिखने पर भी उसे पकड़ा नहीं जा रहा। अस्पताल में कई लोगों के कंबल चुराए जा रहे हैं।

मोबाइल और नकदी चुराने की घटनाएं भी हो रही हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। तीमारदार अस्पताल में सोने से भी कतराने लगे हैं कि कब उनका सामान चोरी हो जाए।


इसे लेकर एसएसपी जम्मू उत्तम चंद से बात करने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में पुलिस चौकी बनाई गई है। अगर कोई गिरोह सक्रिय होता तो पता चल जाता। फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed